ब्यूरो रिपोर्ट: रिज़वान अली, लखनऊ ✍️
लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के जोन पूर्वी अंतर्गत थाना गाजीपुर पुलिस ने महिला से जुड़े गंभीर अपराध में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने तथा अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने का आरोप है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 मार्च 2026 को पीड़िता द्वारा थाना गाजीपुर में तहरीर देकर बताया गया कि आरोपी ऐश्वर्य अस्थाना ने उसे धोखे से नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि वीडियो को प्रसारित भी किया गया तथा आरोपी के परिजनों द्वारा पीड़िता के साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
तहरीर के आधार पर थाना गाजीपुर में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसने सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की।
20 मार्च 2026 को पुलिस ने आरोपी ऐश्वर्य अस्थाना (आयु लगभग 38 वर्ष), निवासी विरामखण्ड, गोमतीनगर, को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य थानों और जनपदों से भी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक सतीश चंद्र साहू व हेड कांस्टेबल बालकुश शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments