ब्यूरो रिपोर्ट: निजामुद्दीन, सीतापुर ✍️
सीतापुर। जनपद के सिधौली क्षेत्र स्थित महमूदाबाद रोड पर ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज अकीदत और शांति के साथ अदा की गई। इस अवसर पर एक हजार से अधिक नमाजियों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा की।
नमाज के बाद देश और दुनिया में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। ईदगाह परिसर में नमाज के दौरान अनुशासन और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।
स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे, जिससे नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments