स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
दिनांक: 26.03.2026
चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत भव्य भंडारा एवं बालिकाओं के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देना रहा।
यह आयोजन पुलिस लाइन स्थित मंदिर परिसर में संपन्न हुआ, जहां पूजन-अर्चन के पश्चात बालिकाओं को सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया।
पुलिस अधिकारियों द्वारा स्वयं बालिकाओं को भोजन परोसकर नारी सम्मान का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को उपहार एवं दक्षिणा प्रदान कर उनका सम्मान किया गया, जिससे उनमें आत्मविश्वास और सम्मान की भावना को बल मिला।
इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया तथा सभी को महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार अपनाने और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया गया।
भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने सहभागिता की, जिससे कार्यक्रम में सामाजिक समरसता का वातावरण बना।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिसके चलते पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यह पहल समाज में सकारात्मक संदेश देने और महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सुरक्षा व विश्वास की भावना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments