स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
दिनांक – 26.03.2026
थाना पुवायाँ पुलिस को कूटरचित फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि का फर्जी बैनामा कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
यह कार्रवाई जनपद स्तर पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा सुनियोजित तरीके से की गई, जिसमें आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।
संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 22.01.2026 को वादी रामचन्द्र द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें आरोप था कि
फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनकी कृषि भूमि का अवैध बैनामा करा लिया गया।
इस प्रकरण में मु0अ0सं0 0053/2026 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी।
दिनांक 26.03.2026 को पुलिस टीम द्वारा आरोपी रामचरन को गंगसरा हाईवे स्थित नत्थापुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
पंजीकृत अभियोग:
गिरफ्तारी टीम:
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments