Breaking News

भुर्जी समाज की पैदल यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

 

ब्यूरो चीफ: प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️

बलरामपुर। देवीपाटन मंदिर के लिए निकलने वाली भुर्जी समाज की पैदल यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क नजर आया। दिनांक 25 मार्च 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने सिसई घाट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्रियों के रुकने की व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की सतर्कता का अवलोकन किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि यात्रा मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर विशेष नजर रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात गिरिजेश तिवारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments