स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। जनपद में पेट्रोल और डीजल की खुले रूप में या बोतल आदि में अवैध बिक्री पर सख्ती करते हुए जिला प्रशासन ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी Chaman Sharma ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि पेट्रोल/डीजल पंप प्रतिष्ठानों पर ईंधन की खुले रूप में या लूज बोतल में बिक्री करना शासनादेशों के विपरीत है और इससे आम जनमानस तथा संपत्ति की सुरक्षा को भी खतरा उत्पन्न होता है।
उन्होंने जनपद के सभी पेट्रोल और डीजल पंप संचालकों को निर्देशित किया है कि किसी भी स्थिति में निर्धारित वाहनों के अलावा खुदरा या किसी भी अन्य खुले रूप में ईंधन की बिक्री न की जाए। सभी पंप संचालक शासनादेश के अनुसार ही ईंधन का विक्रय सुनिश्चित करें।
जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी भी पेट्रोल पंप पर खुले रूप में ईंधन की बिक्री करते हुए पाया गया तो संबंधित संचालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments