ब्यूरो रिपोर्ट: रिज़वान अली, लखनऊ ✍️
Lucknow। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पूर्वी जोन अंतर्गत थाना गुडम्बा पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, 6 अदद सफेद धातु की टोटी और 1770 रुपये नगद बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 17 फरवरी 2026 को जानकीपुरम निवासी अनुज्ञा रस्तोगी द्वारा घर से 4000 रुपये और 6 टोटी चोरी होने के संबंध में थाना गुडम्बा में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
मंगलवार को थाना गुडम्बा पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पिकनिक स्पॉट रोड से एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोका गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रवि वर्मा (25 वर्ष) निवासी त्रिवेणी नगर, अलीगंज बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी से संबंधित 1770 रुपये और 6 टोटी बरामद की गईं।
जांच में पाया गया कि मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। चेसिस नंबर के आधार पर वाहन का वास्तविक नंबर अलग निकला, जिसे आरोपी ने करीब 10-15 दिन पहले पुरनिया क्रॉसिंग के पास से चोरी करना कबूल किया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं और उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments