स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
जनपद शाहजहाँपुर में आगामी त्योहार एवं बड़े/छोटे लाट साहब जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से 02 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र के प्रस्तावित जुलूस मार्ग का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम, आरटीसी महिला रिक्रूट्स तथा थाना कोतवाली एवं थाना सदर बाजार पुलिस बल के साथ संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक ने जुलूस मार्ग के प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों, बाजार क्षेत्रों एवं मिश्रित आबादी वाले स्थानों का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधन की समीक्षा की। इस दौरान बैरिकेडिंग व्यवस्था, ड्यूटी प्वाइंट चिन्हांकन, यातायात डायवर्जन प्लान, भीड़ नियंत्रण के उपाय, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, ड्रोन कैमरों से सतत मॉनिटरिंग, पिकेट व मोबाइल पार्टियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
थाना कोतवाली एवं थाना सदर बाजार पुलिस बल को संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा आयोजकों से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को भी भ्रामक व आपत्तिजनक पोस्ट पर नजर रखने हेतु सक्रिय रहने को कहा गया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान संयम, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन से अपील की गई कि वे निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे जुलूस सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
जनपद पुलिस द्वारा कार्यक्रम के दौरान व्यापक सुरक्षा प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। शाहजहाँपुर पुलिस शांति, सुरक्षा एवं जनसुविधा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
0 Comments