स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। आज दिनांक 06 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के साथ एसपी कार्यालय में आए फरियादियों की जनसुनवाई की गई। इस दौरान दूर-दराज से आए लोगों की समस्याओं और शिकायतों को विस्तारपूर्वक सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता से सुनते हुए उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही प्राप्त प्रार्थना पत्रों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई करते हुए समस्याओं का न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। जनसुनवाई के माध्यम से लोगों को अपनी शिकायत सीधे उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिलता है, जिससे शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बनी रहती है।

0 Comments