स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के राज्य मंत्री Jitin Prasada का 06 मार्च 2026 को शाहजहाँपुर जनपद का दौरा प्रस्तावित है। इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय की ओर से विस्तृत भ्रमण कार्यक्रम जारी किया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय राज्य मंत्री 06 मार्च (शुक्रवार) को दोपहर 3:00 बजे नई दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा शाहजहाँपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। उनका काफिला गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और बरेली होते हुए शाम लगभग 8:00 बजे शाहजहाँपुर स्थित प्रसाद भवन पहुंचेगा, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है।
07 मार्च (शनिवार) को सुबह 10:20 बजे प्रसाद भवन से प्रस्थान कर 10:30 बजे अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह, शाहजहाँपुर पहुंचेंगे। यहां वे जिला सहकारी बैंक लिमिटेड शाहजहाँपुर के 87वें वार्षिक अधिवेशन में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगा।
कार्यक्रम के उपरांत केंद्रीय राज्य मंत्री दोपहर 12:00 बजे शाहजहाँपुर से सड़क मार्ग द्वारा नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। उनका काफिला बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड़ और गाजियाबाद होते हुए शाम लगभग 5:00 बजे एपीजे अब्दुल कलाम रोड, नई दिल्ली पहुंचेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments