स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने आज लखनऊ में देश के पूर्व गृह मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, भारत रत्न Govind Ballabh Pant की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पावन स्मृतियों को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के विकास की जो सुदृढ़ आधारशिला रखी थी, उसी को आगे बढ़ाते हुए आज प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार बनकर उभर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंत जी का जीवन राष्ट्र सेवा, प्रशासनिक कुशलता और जनहित के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्श और कार्य आज भी जनसेवा के क्षेत्र में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments