स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहाँपुर, 10 मार्च। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर ने मंगलवार को थाना कोतवाली में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
क्षेत्राधिकारी नगर ने थाना कोतवाली में विवेचकों की ओआर (ऑर्डरली रूम) लेते हुए लंबित मामलों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने विवेचकों को निर्देशित किया कि सभी विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण और शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।
समीक्षा बैठक के बाद क्षेत्राधिकारी नगर ने थाना कोतवाली पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग भी की गई।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments