ब्यूरो रिपोर्ट निजामुद्दीन सीतापुर ✍️
सीतापुर। जनपद सीतापुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कार-बैट्री चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। यह गिरोह अलग-अलग जनपदों में सक्रिय होकर कारों से बैट्री चोरी कर फरार हो जाता था।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक कार, कई बैटरियां, 20 हजार रुपये नगद तथा अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस टीम द्वारा की गई पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों और वारदातों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सीतापुर पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments