स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहांपुर | 25 मार्च 2026
अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (बरेली जोन) पी.पी. सिंह द्वारा शाहजहांपुर वन प्रभाग का वार्षिक निरीक्षण किया गया, जिसमें कार्यालय की कार्यप्रणाली एवं अभिलेखों की स्थिति का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार द्वारा स्वागत किया गया, जिसके बाद शाखावार सभी कक्षों का गहन निरीक्षण किया गया।
इस दौरान पेंशन, नियुक्ति, योजनावार बजट एवं व्यय, लंबित प्रकरणों तथा वेतन संबंधी अभिलेखों का विस्तृत अवलोकन किया गया।
निरीक्षण में सभी शाखाओं के अभिलेख सुव्यवस्थित एवं मानकों के अनुरूप पाए गए।
लेखा शाखा में बजट एवं व्यय की स्थिति संतोषजनक रही, वहीं वृक्षारोपण एवं पौधशाला से संबंधित कार्य भी अद्यतन पाए गए।
अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने अभिलेखों को और अधिक सुदृढ़ करने एवं कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर उन्होंने कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी जानीं तथा
विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन दिया।
निरीक्षण के दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी, क्षेत्रीय वनाधिकारी सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments