स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
जनपद शाहजहाँपुर में थाना सदर बाजार पुलिस ने चाकू से जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त नईम पुत्र बन्ने उर्फ यामीन (उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी मौ0 बीबीजई) को घटना में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार किया।
मामला दिनांक 28.02.2026 का है, जब वादी श्री श्याम बाबू ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अभियुक्त आसिफ पुत्र बन्ने द्वारा उनके भाई मनोज प्रजापति के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की नियत से चाकू से हमला किया गया। इस पर थाना सदर बाजार पर मु0अ0सं0 85/26 धारा 352/351(3)/109 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान पता चला कि नामजद अभियुक्त आसिफ नहीं बल्कि नईम उर्फ यामीन है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को मो0 ईदगाह के पीछे तालाब के पास दबिश देकर गिरफ्तार किया। तलाशी में घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त को उसके जुर्म एवं धारा 352/351(3)/109 BNS व 4/25 आर्म्स एक्ट से अवगत कराते हुए समय 13.30 बजे हिरासत में लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही के लिए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार टीम में शामिल रहे:
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
0 Comments