जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। थाना बिजनौर पुलिस ने महिला का मंगलसूत्र झपटने की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से झपटा गया मंगलसूत्र मय लॉकेट (पीली धातु) बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। प्रभारी निरीक्षक कपिल गौतम के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
घटना 1 मार्च 2026 की है, जब न्यू गुडौरा क्षेत्र में एक महिला बाजार से घर लौट रही थी, तभी पीछे से आए अज्ञात व्यक्ति ने उनका मंगलसूत्र झपट लिया था। इस संबंध में थाना बिजनौर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान 28 मार्च 2026 को अभियुक्त अभिषेक रावत उर्फ नाटिया (उम्र 22 वर्ष) निवासी न्यू गुडौरा को मनीष यादव गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किया गया मंगलसूत्र बरामद हुआ।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह लोगों की रेकी कर अंधेरे का फायदा उठाकर छिनैती की घटनाओं को अंजाम देता था। वह कृष्णानगर क्षेत्र में एक तेल कंपनी में कार्यरत है और इसी दौरान लोगों की गतिविधियों पर नजर रखता था।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments