स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
Shahjahanpur। अपराधियों की गिरफ्तारी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत Katra Police Station पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना कटरा पुलिस टीम क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और वारंटियों की तलाश में गश्त कर रही थी।
इसी दौरान 11 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने शम्भू पुत्र रामचन्द्र उर्फ मेवाराम यादव (उम्र लगभग 60 वर्ष), निवासी ग्राम सालपुर नवदिया, थाना कटरा, जनपद शाहजहाँपुर को उसके घर से करीब 2:40 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त वाद संख्या 6017/10, मु0अ0सं0 86/2003 धारा 392 भादवि से संबंधित मामले में माननीय न्यायालय अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) तिलहर, शाहजहाँपुर द्वारा वांछित था। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय में पेशी के लिए रवाना कर दिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह
उपनिरीक्षक संजीत शुक्ला
हेड कांस्टेबल 1188 राकेश कुमार।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments