Breaking News

निगोही में करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया आरोप

 

मृतक अनिल कुमार (फाइल फोटो)

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर। जनपद के निगोही थाना क्षेत्र के ग्राम कुदारना में करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान अनिल कुमार (24) पुत्र रामौतार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह देर रात करीब तीन बजे अपने खेत पर पानी लगाने गया था। इसी दौरान खेत में लगे तार को छूते ही वह तेज करंट की चपेट में आ गया और तार से चिपक गया।

सुबह जब उसका भाई धर्मपाल खेत पर पहुंचा तो उसने अनिल को तार से चिपका देखा। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे तार से अलग किया गया। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा अपनी फसल उपकी सुरक्षा के लिए लगाए गए आरी वाले तार में 11 हजार लाइन का करंट छोड़ा गया था, जिससे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना निगोही पुलिस को दे दी गई है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments