स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
गौतमबुद्ध नगर। जनपद गौतमबुद्ध नगर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट परिसर में चल रही तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा, यातायात, जनसुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके।
0 Comments