Breaking News

नवरात्रि व मिशन शक्ति के तहत सदर बाजार में पुलिस अधीक्षक ने किया पैदल गश्त

स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर, 22 मार्च।

मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) एवं नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर एवं थाना सदर बाजार पुलिस बल के अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे। गश्त के दौरान बाजारों, प्रमुख चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों का गहन निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। नवरात्रि पर्व के चलते बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं किसी भी अफवाह या अव्यवस्था पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

साथ ही आमजन से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। विशेष रूप से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी गश्त, एंटी रोमियो टीम की सक्रियता तथा संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी को और मजबूत करने तथा आवश्यकता अनुसार बैरियर व चेकिंग व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश भी दिए गए, ताकि त्योहार के दौरान शांति एवं सुरक्षा बनी रहे।

Post a Comment

0 Comments