ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
Lucknow। Mohanlalganj थाना क्षेत्र में हुई दोहरी हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि पुलिस का एक सिपाही भी घायल हुआ है।
पुलिस के अनुसार 10 मार्च 2026 को एक शिकायतकर्ता ने सूचना दी थी कि उसकी बहन और उसके 18 वर्षीय बेटे की 9 मार्च की रात किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई है। इस सूचना पर Mohanlalganj Police Station में मु0अ0सं0 92/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया। जांच, गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर किशन रावत पुत्र राम मिलन निवासी सिसेंडी, मोहनलालगंज का नाम सामने आया, जिस पर महिला और उसके पुत्र की हत्या करने का आरोप है।
पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी हुलासखेड़ा से खुजौली की ओर नहर किनारे रास्ते से जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने बाजखेड़ा–हुलासखेड़ा ईंट भट्टे के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा और उसने अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया, जिससे एक सिपाही घायल हो गया।
आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी किशन रावत के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में लेकर घायल सिपाही के साथ उपचार के लिए सीएचसी मोहनलालगंज भेज दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा (.315 बोर), दो कारतूस और एक कारतूस तमंचे में फंसा हुआ बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments