स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
जनपद शाहजहाँपुर के विधानसभा क्षेत्र 132 जलालाबाद में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लापरवाही का मामला सामने आया है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उप जिलाधिकारी जलालाबाद द्वारा जारी पत्रांक 370/एसटी दिनांक 27 फरवरी 2026 के अनुसार संबंधित बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बूथ संख्या 107, प्राथमिक विद्यालय भर्रामई चाँदपुर में तैनात सहायक अध्यापक मानवेन्द्र सिंह निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए। संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि वे अपने गृह जनपद फर्रुखाबाद जा रहे हैं और बूथ पर आने से मना कर दिया। जबकि उक्त बूथ पर SIR के अंतर्गत 73 मतदाताओं का कार्य लंबित था।
रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित बीएलओ द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में रुचि नहीं ली जा रही थी और लगातार लापरवाही बरती जा रही थी, जिससे पुनरीक्षण कार्य प्रभावित हो रहा था। इसे निर्वाचन कार्य में घोर लापरवाही मानते हुए उनके विरुद्ध भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 के तहत अभियोग दर्ज कर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही, मानवेन्द्र सिंह, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय भर्रामई चाँदपुर, विकास खंड कलान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके विरुद्ध उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी नियमावली 1973 एवं उ०प्र० सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 1999 के तहत विभागीय अनुशासनिक कार्यवाही प्रारंभ की गई है।
निलंबन अवधि के दौरान उन्हें अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कार्यालय, शाहजहाँपुर से संबद्ध किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments