ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
राजधानी लखनऊ में आगामी होलिका दहन एवं होली पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में चौकी पाटानाला पर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता पुलिस उपायुक्त पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव ने की, जिसमें अपर पुलिस उपायुक्त धनंजय कुशवाहा समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बाजारखाला और चौक सर्किल के सभी थाना प्रभारी भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक में होलिका दहन स्थलों की स्थिति, समय, भीड़ प्रबंधन और संवेदनशील स्थानों की विस्तृत जानकारी ली गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पीस कमेटी बैठकों को सक्रिय रूप से संचालित कर स्थानीय लोगों से संवाद बनाए रखें।
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दंगा निरोधी उपकरणों और अतिरिक्त मोबाइल वाहनों की जांच कराई गई। साथ ही 2, 3 और 4 मार्च को लगातार गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए डीजे संचालकों को निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं अग्नि सुरक्षा के मद्देनजर होलिका दहन स्थलों पर पानी से भरे ड्रम और बालू की बाल्टियां रखने के आदेश भी जारी किए गए।
संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, पोस्टर पार्टियों के माध्यम से जागरूकता फैलाने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments