शाहजहांपुर।
नगर निगम शाहजहांपुर द्वारा विश्व महिला दिवस सप्ताह (08 मार्च से 14 मार्च 2026) के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में 12 मार्च को वार्ड संख्या 17 आवास विकास कॉलोनी और वार्ड संख्या 59 हाथीथान में विशेष स्वच्छता अभियान एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 को ध्यान में रखते हुए शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा आम नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान की दिशा में कार्य करना रहा। इस दौरान नगर निगम की टीम द्वारा चिन्हित स्थानों पर व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया।
साथ ही स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना गया। नगर आयुक्त ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर के निर्माण में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है, इसलिए सभी नागरिक स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें और नगर निगम के प्रयासों में सहयोग करें।
इस अवसर पर संबंधित जोनल अधिकारी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक तथा क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती चित्रा सक्सेना और श्रीमती शहाना सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। अभियान को सफल बनाने में एनिमेटर्स की टीम ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments