स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
जनपद शाहजहाँपुर में होली पर्व की पूर्व संध्या पर 02 मार्च 2026 को प्रातः लगभग 11:30 बजे रिजर्व पुलिस लाइन में श्रद्धा, आस्था एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में भव्य होलिका दहन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन कर होलिका दहन किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना में सहभागिता करते हुए जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं सुरक्षा की कामना की। अग्नि प्रज्वलन के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश पुनः स्थापित हुआ तथा सामाजिक समरसता एवं एकता का संकल्प लिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की प्रेरणा दी। साथ ही निर्देशित किया कि पर्व के दौरान जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण सतर्कता, संयम और जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन सुनिश्चित किया जाए।
जनपद पुलिस ने समस्त नागरिकों को होलिका दहन एवं होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि त्योहार को शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता के साथ मनाते हुए प्रशासन का सहयोग करें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments