ब्यूरो रिपोर्ट: शशांक मिश्रा, लखनऊ ✍️
लखनऊ। जनपद लखनऊ के थाना रहीमाबाद के घेराव का प्रस्तावित कार्यक्रम प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद टल गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए देर रात से ही वार्ता शुरू की गई, जिसके बाद सोमवार सुबह से ही अधिकारी दशहरी किसान भवन (प्रदेश कार्यालय) पहुंच गए।
अधिकारियों ने किसान प्रतिनिधियों से बातचीत कर उच्च स्तर पर फोन के माध्यम से भी वार्ता कराई और घेराव के बजाय ज्ञापन देने का आग्रह किया। साथ ही संबंधित मामलों में जल्द कार्रवाई और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
इसके बाद रहीमाबाद व मलिहाबाद क्षेत्र के कार्यकर्ता दशहरी किसान भवन पहुंचे, जहां एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में सहायक पुलिस आयुक्त मलिहाबाद, सहायक पुलिस आयुक्त काकोरी, प्रभारी निरीक्षक दुबग्गा, प्रभारी निरीक्षक मलिहाबाद, उपनिरीक्षक संतोष सिंह सहित दोनों थानों का पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं मलिहाबाद तहसील से उपजिलाधिकारी का प्रतिनिधिमंडल भी उपस्थित रहा।
सभा के दौरान किसान पदाधिकारियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।
इसके पश्चात शाम करीब 4 बजे पदाधिकारियों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम के दौरान थाना रहीमाबाद के प्रभारी निरीक्षक किसानों के समक्ष उपस्थित नहीं हुए।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर भारतीय किसान मजदूर यूनियन (दशहरी संगठन) के पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments