Breaking News

स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ ने किया गंगा एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण

स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे की सौगात जल्द ही जनपदवासियों को मिलने जा रही है। रविवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ तथा प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने जलालाबाद तहसील क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक्सप्रेस-वे पर बनी हवाई पट्टी, रेस्ट रूम भवन, शौचालयों की व्यवस्था समेत अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने एक्सप्रेस-वे के किनारे बने रेस्ट रूम परिसर में पौधारोपण भी किया तथा पार्किंग क्षेत्र और दुकानों का भी निरीक्षण किया।

इस मौके पर सीईओ मनोज कुमार सिंह ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। फिलहाल हाईवे के किनारे सुरक्षा दीवार बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के लिए अब केवल मुख्यमंत्री की हरी झंडी का इंतजार है और संभावना है कि एक से दो महीने के भीतर इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त अरविंद कुमार, नायब तहसीलदार अनुराग दुबे, तहसील के अधिकारी तथा यूपीडा के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments