स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर।
जन अधिकार पार्टी के तत्वावधान में रविवार को जिला कार्यालय लोदीपुर, शाहजहाँपुर में बहुजन आंदोलन के प्रणेता कांशी राम की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें उनके जीवन, संघर्ष और विचारधारा पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि काशीराम साहब ने गरीबों, पिछड़ों और दलितों के अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह भारतीय राजनीति और समाज के लिए प्रेरणादायक है। वक्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
इस दौरान जन अधिकार पार्टी के नेता सुमित कुशवाहा ने कहा कि काशीराम साहब का जीवन संघर्ष और सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक है। उनके विचार आज भी समाज के वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए प्रेरित करते हैं।
वहीं जिला उपाध्यक्ष एवं ददरौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रदीप सिंह कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को बहुजन मिशन को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। जिला प्रवक्ता विजेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी नेतृत्व और के निर्देशों के अनुसार संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री सुधीर कुमार शास्त्री, वीरेंद्र सिंह, विमलेश गौतम, शाहिद, दीपक कुशवाह, राजू गौतम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने काशीराम साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की जानकारी जन अधिकार पार्टी के नेता एवं ददरौल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी प्रदीप सिंह कुशवाहा द्वारा दी गई।
0 Comments