स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर।
UPSI-2025 परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद में व्यापक सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं की गईं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर और अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अभ्यर्थियों के प्रवेश की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, परीक्षा कक्षों की व्यवस्था, प्रश्न पत्र वितरण की प्रक्रिया तथा केंद्रों के आसपास की यातायात व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वारों पर की जा रही चेकिंग प्रक्रिया का भी अवलोकन किया और यह सुनिश्चित किया कि किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा कक्ष में न ले जाए जा सकें।
इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल, केंद्र व्यवस्थापकों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सतर्कता बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करें।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों से भी वार्ता कर परीक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं और सुरक्षा प्रबंधों पर संतोष व्यक्त किया।
जनपद शाहजहाँपुर में परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा पुलिस और प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।
0 Comments