शाहजहाँपुर।
आगामी यूपीएसआई (UPSI) परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। यह ब्रीफिंग पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश देने के लिए आयोजित की गई।
ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।
अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए और अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था सुगम और व्यवस्थित रखी जाए। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति में तुरंत प्रभावी कार्रवाई करने के लिए भी कहा गया।
इसके अलावा परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अभ्यर्थियों के साथ शालीन व्यवहार रखने और ड्यूटी को पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता व अनुशासन के साथ निभाने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन सहित परीक्षा ड्यूटी से संबंधित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments