रिपोर्टर: जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश
लखनऊ। दिनांक 15 अप्रैल 2026 को सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। परिणाम घोषित होते ही श्री चैतन्या टेक्नो स्कूल, लखनऊ-1 में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल बना रहा।
उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रांगण में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रीजनल इंचार्ज श्री माचेपल्ली महेश, प्रधानाचार्या लखनऊ-1 सुश्री जेशैलजा, प्रधानाचार्या लखनऊ-2 सुश्री हरिष्मा, डीन श्री संजीव एवं कक्षा 10 इंचार्ज सुश्री आयशा अल्वी ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में अमोलिका (96%), माहिरा खान (95%), अपूर्व जैन (95%), मायशा नदीम (95%), खुशी वर्मा (94%), प्राप्ति (94%), धैर्य दीक्षित (94%), तिथि शुक्ल (93%), देवांश चौहान (93%), मोजार्ट फराज (91%) एवं अरहम सईद (90%) शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एग्जीक्यूटिव एजीएम विक्रम रेड्डी, एजीएम वंशी, एग्जीक्यूटिव एकेडमिक डीन सनम एवं यूपी एकेडमिक डीन चंद्रशेखर ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments