शाहजहाँपुर, 16 अप्रैल।
प्रमुख सचिव, सचिवालय प्रशासन एवं भाषा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा जनपद के नोडल अधिकारी मनीष चौहान ने जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह के साथ लखनऊ–बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट ग्राम सरायखास में निर्माणाधीन सर्किट हाउस परियोजना का निरीक्षण किया।
लगभग 22.23 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो रहा यह सर्किट हाउस वीआईपी सुइट, डोरमेट्री, आधुनिक कॉन्फ्रेंस रूम तथा हाई-टेक सुविधाओं से युक्त होगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य को गति देने एवं गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत नोडल अधिकारी ने रौजा मंडी स्थित गेहूं क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडी में स्थापित सभी 12 क्रय केन्द्रों पर गेहूं क्रय कार्य संचालित पाया गया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में अब तक लगभग 6000 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
नोडल अधिकारी ने निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए टोकन प्रणाली के माध्यम से सुव्यवस्थित क्रय कार्य सुनिश्चित किया जाए। साथ ही किसानों से फार्मर रजिस्ट्री/किसान पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लिया जाए, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो सके।
उन्होंने मंडियों में बोरी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान किसानों से संवाद कर उनकी संतुष्टि का भी जायजा लिया गया तथा क्रय कार्य को और तेज करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहॉपुर
0 Comments