रिपोर्टर: ब्यूरो रिपोर्ट आशीष कुमार
लखनऊ। राजधानी में न्याय की मांग को लेकर एक पूर्व सेना अधिकारी ने अनिश्चितकालीन आमरण अनशन करने की घोषणा की है। डॉ. राहुल, जो भारतीय सेना की असम रेजिमेंट में लगभग 15 वर्षों तक जूनियर कमीशंड अधिकारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं, ने प्रशासन से अनशन की अनुमति मांगी है।
डॉ. राहुल का आरोप है कि उनका चयन (आई.टी. कॉलेज), लखनऊ में सहायक प्रोफेसर (हिंदी) पद पर विधिवत रूप से हुआ था, लेकिन महाविद्यालय प्रशासन ने उन्हें बिना किसी वैध कारण के पदभार ग्रहण नहीं करने दिया। इस मामले को लेकर उन्होंने में याचिका दायर की है, जो वर्तमान में विचाराधीन है।
प्रार्थी का कहना है कि न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद महाविद्यालय प्रशासन ने कथित रूप से नियमों की अनदेखी करते हुए अन्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति कर दी, जो न्यायिक प्रक्रिया के विपरीत है। उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
इसी के विरोध में डॉ. राहुल ने 27 अप्रैल 2026 से सुबह 10 बजे या संबंधित महाविद्यालय के मुख्य द्वार के सामने शांतिपूर्ण और अहिंसात्मक तरीके से आमरण अनशन शुरू करने की घोषणा की है।
उन्होंने जिला प्रशासन, उपजिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त से इस अनशन के लिए विधिवत अनुमति प्रदान करने की मांग की है। साथ ही यह भी आश्वासन दिया है कि उनका प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और कानून-व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाएगी।
इस घटनाक्रम से शिक्षा जगत और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है, वहीं अब सभी की नजरें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।
