रिपोर्टर: जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश
लखनऊ के थाना गाजीपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा के निर्देशन में तथा थाना गाजीपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में साइबर हेल्पडेस्क टीम ने 10 चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सुपुर्द कर दिया।
बरामद मोबाइल की कुल कीमत लगभग ₹1,90,000 आंकी गई है। पुलिस टीम ने आधुनिक तकनीक और CEIR पोर्टल की मदद से मोबाइल फोनों को ट्रेस किया। लगातार तकनीकी निगरानी और प्रयासों के चलते इन मोबाइलों को अलग-अलग स्थानों से बरामद किया गया।
मोबाइल वापस मिलने पर पीड़ितों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई। सभी ने लखनऊ पुलिस के इस सराहनीय कार्य की जमकर प्रशंसा की।
📱 बरामद मोबाइल की सूची:
Vivo Y21
Oppo A57
Redmi Note 14 Pro
Realme 10 5G Pro
Vivo Y28 5G
Redmi Note 11
Samsung M31
Vivo T3X
Techno L19
Infinix Smart 10
इस सफलता में थाना गाजीपुर साइबर हेल्पडेस्क टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम में शामिल—उप निरीक्षक अभिषेक शर्मा, सहायक उप निरीक्षक आमिर अली खान, कांस्टेबल गौरव शर्मा, कांस्टेबल अरविंद यादव तथा महिला कांस्टेबल पूजा शर्मा की मेहनत से यह संभव हो सका।
थाना गाजीपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल चोरी होने पर तुरंत संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराएं और CEIR पोर्टल पर मोबाइल को ब्लॉक कराएं, जिससे समय रहते रिकवरी संभव हो सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments