रिपोर्टर: जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश
लखनऊ में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी एवं थानाध्यक्ष नगराम विवेक कुमार चौधरी के नेतृत्व में गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग लीडर प्रमोद कुमार उपाध्याय एवं गैंग सदस्य विनोद कुमार उपाध्याय की कुल ₹5,78,60,250 (लगभग पांच करोड़ अठहत्तर लाख साठ हजार दो सौ पचास रुपये) मूल्य की चल एवं अचल संपत्तियों को कुर्क किया गया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्तगण संगठित गैंग बनाकर विभिन्न जनपदों में आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी, आपराधिक न्यासभंग, कूटरचना एवं कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रहे हैं। वर्ष 2020 से अब तक थाना मोहनलालगंज, पीजीआई, सरोजनीनगर, कैण्ट एवं आशियाना, जनपद लखनऊ में इनसे संबंधित कुल 66 अभियोग पंजीकृत हैं। इनमें हत्या के प्रयास का मामला भी शामिल है, जो थाना पीजीआई में दर्ज है।
अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मोहनलालगंज में मु0अ0सं0 448/25 के तहत धारा 2(ख) उपधारा (1), (11)/3(1) गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है, जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष नगराम द्वारा की जा रही है।
अभियुक्तों का विवरण:
पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, स्थानीय लोगों ने इस सख्त कदम की सराहना करते हुए कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण बताया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments