ब्यूरो रिपोर्ट कौशल किशोर, लखनऊ ✍️
लखनऊ। लखनऊ में ट्रैफिक नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए 1090 चौराहे पर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
डीसीपी ट्रैफिक, एसीपी ट्रैफिक एवं एडीसीपी सेंट्रल के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत पुलिस टीम ने बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की व्यापक जांच की।
अभियान के दौरान ब्लैक फिल्म लगे वाहनों, प्रेशर हॉर्न (हूटर) और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। कई वाहनों से अवैध काली फिल्म हटाई गई और हूटर जब्त किए गए।
वहीं, मॉडिफाइड साइलेंसर वाले दोपहिया वाहनों को रोककर चालान काटने के साथ कुछ वाहनों को सीज भी किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments