ब्यूरो रिपोर्ट कौशल किशोर, लखनऊ ✍️
लखनऊ। लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा बैट्री चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है।
पुलिस ने 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 8 बैटरियां बरामद की हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने एलडीए कॉलोनी और मोहनलालगंज क्षेत्र से बैटरियां चोरी की थीं।
मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें डाला स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के समय आरोपी चोरी की बैटरियां बेचने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments