[ किसान आंदोलन / संडीला हरदोई ]
ब्यूरो रिपोर्ट: मुकीत सिद्दीकी, हरदोई ✍️
हरदोई जनपद के संडीला क्षेत्र अंतर्गत मीर नगर अजिगवां के मजरा दखिनहार में विकास कार्यों की पोल खुल गई है। जलभराव और जर्जर सड़क की बदहाली से तंग आकर किसानों ने **भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र)** के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों का गुस्सा इस बात को लेकर था कि लाखों के बजट के बावजूद धरातल पर केवल कीचड़ और गड्ढे नजर आ रहे हैं।
बजट का बंदरबाँट और अधूरी योजनाएं: किसानों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इंटरलॉकिंग, हैंडपंप और सड़क निर्माण के नाम पर भारी सरकारी धन खर्च किया गया, लेकिन घटिया गुणवत्ता के कारण सड़कें महीने भर भी नहीं टिक पाईं। ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
संगठन का अल्टीमेटम: धरने में शामिल राष्ट्रीय अध्यक्ष **दिनेश यादव** और प्रदेश अध्यक्ष **रफीक लम्बू** ने प्रशासन को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि 10 दिनों के भीतर समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ, तो किसान चुप नहीं बैठेंगे और बड़ा आंदोलन करते हुए लखनऊ विधानसभा का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे।
धरने के अंत में किसानों ने ज्ञापन सौंपा, जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर 10 दिनों के भीतर सड़क मरम्मत और जल निकासी का कार्य शुरू कराने का भरोसा दिया है। इसके बाद किसानों ने फिलहाल धरना स्थगित कर दिया है।
इस प्रदर्शन में ठाकुर सतेंद्र सिंह, निजाम गाजी, वसीम अंसारी, अनिमेष सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे। "सच की आवाज वेब न्यूज" किसानों के इस हक की लड़ाई पर अपनी पैनी नजर बनाए रखेगा।
"किसानों का सम्मान, गाँव का उत्थान - सच की आवाज वेब न्यूज"

