लखनऊ: ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत, जीआरपी कर रही कार्रवाई

मृतक सोनू गौतम (फाइल फोटो)

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️

लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से करीब 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद मृतक की पहचान सोनू गौतम पुत्र ननहके, निवासी ग्राम भलिया, थाना काकोरी, लखनऊ के रूप में हुई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 5 सितंबर 2026 को शाम करीब 6:40 बजे रेलवे पोल संख्या 1086/27-28 के बीच एक व्यक्ति के ट्रेन के सामने आने की सूचना मिली थी। सूचना पर उपनिरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान मृतक की पहचान सोनू गौतम के रूप में हुई। पुलिस को बताया गया कि सोनू कैंसर से पीड़ित था। घटना की सूचना उसके परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस की प्रारंभिक सूचना में घटना को आत्महत्या बताया गया है, हालांकि इसकी परिस्थितियों की आधिकारिक जांच की कार्रवाई संबंधित एजेंसी द्वारा की जा रही है।

घटनास्थल रेलवे होम सिग्नल के अंदर होने के कारण मामले में आगे की कार्रवाई जीआरपी द्वारा की जा रही है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य बताई गई है।

Previous Post Next Post