स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
जनपद शाहजहाँपुर | दिनांक – 05 अप्रैल 2026
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार जनपदीय पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 117 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। यह अभियान अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा समस्त क्षेत्राधिकारियों के निकट पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में संचालित किया गया।
दिनांक 04 अप्रैल 2026 की रात्रि में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान 106 एनबीडब्ल्यू (NBW) वारंटी अभियुक्तों तथा 11 अन्य वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
थाना वार गिरफ्तारी का विवरण इस प्रकार है:
नगर सर्किल
सदर सर्किल
तिलहर सर्किल
जलालाबाद सर्किल
पुवायाँ सर्किल
इस प्रकार जनपदीय पुलिस द्वारा वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 117 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार जनपद में इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे, जिससे कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बनी रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments