[ नगर पालिका बुलेटिन / बलरामपुर ]
ब्यूरो चीफ: प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️
बलरामपुर की आदर्श नगर पालिका परिषद में विकास की नई इबारत लिखने की तैयारी शुरू हो गई है। पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए करीब 125.25 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक बजट प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बजट एक नजर में (वित्तीय वर्ष 2026-27)
| कुल बजट प्रस्ताव: | ₹1,25,25,98,674.00 |
| अनुमानित आय: | ₹98,98,55,555.00 |
| कुल आकलित आय: | ₹1,17,73,35,835.00 |
| अंतिम प्रस्तावित अवशेष: | ₹7,52,62,839.00 |
नागरिक सुविधाओं का विस्तार: बैठक के दौरान पालिका अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि इस बजट का मुख्य फोकस नगर की सफाई व्यवस्था, सड़कों का सुदृढ़ीकरण, स्ट्रीट लाइटों का विस्तार और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना है। नगर के समग्र विकास के लिए आय-व्यय के संतुलन पर विशेष चर्चा की गई।
सर्वसम्मति से समर्थन: बोर्ड के सभी सदस्यों ने इस विकासोन्मुख बजट का खुले मन से स्वागत किया। सदस्यों का कहना है कि यह बजट बलरामपुर को एक आदर्श नगर के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। बैठक में नगर विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को हरी झंडी दी गई, जिससे आने वाले समय में जनता को सीधे लाभ मिलेगा।
"सशक्त पालिका, समृद्ध बलरामपुर - सच की आवाज वेब न्यूज"

