[ धार्मिक उत्सव / राजधानी लखनऊ ]
ब्यूरो रिपोर्ट: शशांक मिश्रा, लखनऊ ✍️
राजधानी लखनऊ के ऐतिहासिक बुद्धेश्वर मंदिर परिसर स्थित भगवान परशुराम मंदिर में आज 19 अप्रैल 2026 को श्री परशुराम सेवा संस्थान द्वारा भव्य पूजन और हवन का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान परशुराम की आरती उतारी गई और भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
सार्वजनिक अवकाश की मांग: इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने पुरजोर तरीके से केंद्र और राज्य सरकार से परशुराम जयंती के पावन पर्व पर सरकारी अवकाश घोषित करने की मांग उठाई। वहीं, बनारस से लखनऊ पहुंचे भारतीय जन क्रांति आस्था परिषद के राष्ट्रीय संयोजक आशुतोष चंद्र त्रिपाठी ने भी हवन-पूजन के बाद समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए।
भक्तों की गरिमामयी उपस्थिति: कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में गणमान्य नागरिक और भक्तगण मौजूद रहे। मंदिर परिसर भगवान परशुराम के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान के शस्त्र 'परशु' और उनके दिव्य स्वरूप की वंदना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
इस धार्मिक अनुष्ठान में अध्यक्ष प्रदीप तिवारी के साथ अतुलकांत मिश्रा, एड. सौरभ कुमार शुक्ला (हाईकोर्ट), एड. आशुतोष चन्द्र त्रिपाठी (हाईकोर्ट), अजय तिवारी, प्रेम तिवारी, घनश्याम पांडे, राम शंकर राजपूत, पार्षद धर्मेंद्र सिंह व ज्योति सिंह, अजय त्रिपाठी मुन्ना, बीनू शुक्ला, एड. सुनील मिश्रा, एड. ललित मिश्रा, एड. विष्णु अवस्थी, आलोक पांडे, अरुण पुरोहित, राकेश मोहन मिश्रा, महेंद्र मिश्र, सौमिल शुक्ला, एड. शक्ति मिश्रा, बाबा द्विवेदी, ज्वाला जी, माताजी मीना रावत एवं तमाम भक्तगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में संस्थान के पदाधिकारियों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। आरती के पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
"संस्कृति की रक्षा, हमारा गौरव - सच की आवाज वेब न्यूज"

