शाहजहाँपुर (20.04.2026): जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट के बिस्मिल सभागार में भैंसी नदी के पुनरुद्धार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नदी की शेष बची खुदाई, पुलियों के निर्माण और तटों पर वृक्षारोपण की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।
10 पॉइंट्स पर चलेगी जेसीबी: जिलाधिकारी ने बताया कि गत वर्ष 56 किलोमीटर की खुदाई के बाद अब विकासखंड बण्डा के अंतर्गत शेष 20 किलोमीटर की खुदाई कराई जाएगी। इसके लिए 10 पॉइंट चिन्हित किए गए हैं, जहाँ 28 अप्रैल से दो-दो जेसीबी लगाकर युद्ध स्तर पर कार्य प्रारंभ होगा।
डीएम का निर्देश: नदी के एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले तालाबों की खुदाई कराकर उन्हें नदी से जोड़ा जाए। साथ ही, खुदाई के पश्चात सघन वृक्षारोपण सुनिश्चित किया जाए।
नदी की पैमाइश और सुचारू कार्य के लिए राजस्व निरीक्षक, क्षेत्रीय लेखपाल और सेक्रेटरी की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पुलियों के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव तत्काल तैयार किया जाए और हर हाल में 15 मई तक खुदाई का कार्य पूर्ण कर लिया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सहित पुवायां क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments