Breaking News

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नारकोटिक की बैठक सम्पन्न



स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 17 अप्रैल। 

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड, कानून-व्यवस्था, नारकोटिक्स एवं आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने नारकोटिक्स सेल द्वारा जनपद स्तर पर एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाहियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी पर रोक लगाई जाए।

उन्होंने ड्रग निरीक्षक को निर्देश दिए कि दवाओं का सत्यापन कर अवैध बिक्री पर कार्रवाई करें। साथ ही नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि अवैध नशीली दवाओं की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि मेडिकल स्टोर पर दवाओं का सेल-परचेज मिलान किया जाए और यदि कोई विसंगति मिले तो संबंधित मेडिकल स्टोर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

आबकारी विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि कच्ची शराब के निर्माण पर रोक लगाई जाए। जिन गांवों में कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना मिले, वहां तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी के तरीके, संदिग्ध व्यक्ति एवं स्थानों का चिन्हांकन कर गहन चेकिंग अभियान चलाया जाए। अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, एसपीआरए दीक्षा भंवरे, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments