स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहांपुर। जनपद के ग्राम जमुका में सोमवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गोपी पुत्र सर्वेश, जाति जाटव के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम करीब 4:00 बजे गोपी ने गांव में एक खाली पड़े मकान में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
परिजनों के अनुसार, मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज चल रहा था। बताया गया कि वह पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था।
पुलिस द्वारा पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
श्रेणी
शाहजहांपुर
