Breaking News

पंचायत चुनाव को लेकर 22 अप्रैल को राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर। पंचायत चुनाव को लेकर 22 अप्रैल को लखनऊ में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन शाहजहाँपुर के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे की अध्यक्षता में लखनऊ स्थित डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ सभागार में आयोजित इस बैठक में प्रदेश भर के प्रधान पदाधिकारी भाग लेंगे। बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारियों और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

बैठक में यह भी विचार किया जाएगा कि यदि पंचायत चुनाव समय से नहीं होते हैं तो वर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक के रूप में कार्य करने का अवसर दिया जाए, ताकि विकास कार्य बाधित न हों। साथ ही सभी प्रधानों से अपील की गई है कि वे वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) तैयार कर समय से फीड कर दें और विकास कार्य सुचारू रूप से जारी रखें।

संगठन ने मनरेगा योजना के तहत मजदूरों की बकाया मजदूरी एवं सामग्री भुगतान जल्द जारी किए जाने की मांग भी उठाई है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के प्रधानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की रणनीति भी बैठक में तय की जाएगी।

अनिल गुप्ता ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही विपक्ष द्वारा प्रधानों पर लगाए जा रहे आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा झूठी शिकायत करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने जनपद शाहजहाँपुर के सभी 15 विकास खंडों के अध्यक्षों एवं महामंत्रियों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।


Post a Comment

0 Comments