स्वामी शुकदेवानन्द कॉलेज के बीएससी बायोलॉजी सेमेस्टर परीक्षा परिणाम घोषित, शताक्षी व नैन्सी भटनागर ने किया टॉप


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर। स्वामी शुकदेवानन्द कॉलेज के बी.एस-सी. जीव विज्ञान (बायोलॉजी) पंचम एवं तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय द्वारा घोषित कर दिया गया है।

वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. आदर्श पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचम सेमेस्टर में शताक्षी ने 8.17 एसजीपीए के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अनिकेत पाण्डेय ने 7.83 एसजीपीए के साथ द्वितीय तथा दिव्या गुप्ता ने 7.30 एसजीपीए के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।

तृतीय सेमेस्टर में नैन्सी भटनागर ने 7.57 एसजीपीए के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि सुजाता चौहान ने 7.48 एसजीपीए के साथ द्वितीय एवं नैन्सी देवी ने 7.30 एसजीपीए के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता परमपूज्य स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती जी महाराज, प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अवनीश मिश्रा, प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राकेश कुमार आज़ाद एवं उपप्राचार्य प्रो. (डॉ.) अनुराग अग्रवाल सहित समस्त शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Previous Post Next Post