शाहजहाँपुर, 7 अप्रैल। जनपद में गौ संरक्षण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में गौ सेवकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौशालाओं की व्यवस्थाओं में सुधार और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान बताया गया कि जनपद में वर्तमान में 17 बृहद गौशालाएं संचालित हैं, जबकि 14 गौशालाएं निर्माणाधीन हैं। गौशालाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए गोबर गैस और वर्मी कंपोस्ट जैसे कार्यों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि गौशालाओं की नियमित निगरानी के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा। साथ ही, नैनीताल ढाबा के सामने नेशनल हाईवे पर गोवंशों के उपचार के लिए ट्रामा सेंटर स्थापित करने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।
गौशालाओं के आसपास स्थित चारागाह भूमि पर हरे चारे की बुवाई कराने के भी निर्देश दिए गए, ताकि गोवंशों को पर्याप्त आहार उपलब्ध हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी गोवंश के बीमार या घायल होने की स्थिति में एनिमल एंबुलेंस के लिए टोल फ्री नंबर 1962 पर संपर्क किया जा सकता है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रताप, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रमोद यादव सहित कई गौ सेवक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments