शाहजहाँपुर, 16 अप्रैल 2026।
जनपद शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 639.290 किलोग्राम मादक पदार्थों का निस्तारण किया गया। इनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 30 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।
यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण के पर्यवेक्षण में थाना कटरा क्षेत्र स्थित SP Green Light Environment Waste Management LLP फैक्ट्री में “ऑपरेशन दहन” के अंतर्गत संपन्न कराई गई।
पुलिस द्वारा 74 अभियोगों में जब्त किए गए मादक पदार्थों—गांजा, डोडा, नशीली गोलियां, स्मैक, अफीम एवं चरस—को वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल तकनीक से नष्ट किया गया। निस्तारण की पूरी प्रक्रिया न्यायालयीन आदेशों के अनुपालन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई तथा इसका विधिवत दस्तावेजीकरण भी किया गया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी तिलहर, प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे के विरुद्ध लड़ाई पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और नशे के कारोबारियों के लिए जनपद में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
इस बड़ी कार्रवाई से नशा कारोबारियों में हड़कंप मचा है और समाज में यह सशक्त संदेश गया है कि शाहजहाँपुर पुलिस नशे के खिलाफ पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments