शाहजहाँपुर, 16 अप्रैल 2026।
जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी शिशुपाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड एवं उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा परंपरागत कुम्हारों, कारीगरों, शिल्पियों और उद्यमियों के समग्र विकास हेतु मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य माटीकला से जुड़े लोगों को आत्मनिर्भर बनाते हुए उनके व्यवसाय को बढ़ावा देना है।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत अधिकतम 10 लाख रुपये तक की परियोजनाओं पर बैंक द्वारा 95 प्रतिशत तक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि पूंजीगत ऋण पर 25 प्रतिशत तक अनुदान भी दिया जाएगा। इससे लाभार्थियों को व्यवसाय स्थापित करने में आर्थिक सहायता मिलेगी और उनका बोझ कम होगा।
योजना के तहत माटीकला से जुड़े विभिन्न व्यवसाय जैसे खिलौना निर्माण, घरेलू उपयोग की वस्तुएं—घड़ा, सुराही, कुल्हड़, गिलास, कटोरी, कप, प्लेट आदि—के साथ-साथ सजावटी सामान जैसे गार्डन पॉट, गुलदस्ते, बोनसाई पॉट एवं लैम्प निर्माण के लिए उद्योग स्थापित किए जा सकते हैं। इस योजना में व्यक्तिगत इकाइयों को प्राथमिकता दी जाएगी।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के इच्छुक बेरोजगार युवक-युवतियां 30 अप्रैल 2026 तक योजना के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन हेतु परियोजना विवरण, शैक्षिक एवं तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (जहां लागू हो) तथा माटीकला से संबंधित प्रशिक्षण या पारंपरिक ज्ञान आवश्यक होगा।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी दूरभाष संख्या 8318374411 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, सुभाषनगर तिराहा, शाहजहाँपुर पहुंचकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments